
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। भारतीय स्टेट बैंक की राजापाकर शाखा के परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत मृतक के परिजनों को दिया गया 2 लाख रुपए का चेक। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधन जीतेंद्र कुमार ने बताया कि राजापाकर निवासी गेना लाल राय की मृत्यु हो गई थी जो बैंक के खाताधारी थे। जिनकी मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनके पुत्र सचिन कुमार को 2 लाख रुपए का चेक बैंक परिसर में दी गई।
मृतक द्वारा 438 रुपए सालाना देकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत इंश्योरेंस कराया गया था। जो राशि उनके खाते से कटती थी मृतक के नॉमिनी सचिन कुमार द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिए ग।इसके बाद जांच पड़ताल कर यह राशि उनके पुत्र को दी गई। मौके पर शाखा प्रबंधक जीतेंद्र कुमार उप प्रबंधक राजीव नंदन सहाय जीतेंद्र कुमार अनिल कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मी मौजूद थे।
ये भी पढ़े ….
GORAUL NEWS : देशी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |
GORAUL NEWS : देशी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली