प्रमुख पति लक्ष्मण यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक हलकों में शोक

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर उत्तरी पंचायत के पूर्वी टोला निवासी राजद के कद्दावर नेता सह पूर्व प्रमुख ममता कुमारी के पति लक्ष्मण यादव के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर आयोजित शोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजद नेता तपसी प्रसाद सिंह ने कहा कि लक्ष्मण यादव पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के अत्यंत करीबी सहयोगी थे। उनकी पत्नी ममता कुमारी वर्ष 2016 से 2018 तक प्रखंड प्रमुख रही हैं और वर्तमान में राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष हैं। लक्ष्मण यादव हमेशा राजद के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

जानकारी के अनुसार, वे किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। कुछ सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए थे, लेकिन शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक प्रतिमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, गुड्डू सिंह, सुचित्रा चौधरी, प्रेम कुमार यादव, रामप्रवेश राय, नगीना राय, कृष्णानंद कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, हरिनंदन कुमार, मुकेश पटेल, संजय राय, पूर्व सरपंच सत्येंद्र कुमार साह, राजेश कुमार साह, रामऔतार साह, प्रकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

#शोक समाचार #राजापाकर #लक्ष्मण यादव #ममता कुमारी / #राजद नेता #निधन #श्रद्धांजलि सभा

ये भी पढ़े…

एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम की जीत का दावा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मतदान समीक्षा।

https://satyamgramnews.in/एनडीए-प्रत्याशी-महेंद्र-2/11/2025/08/21/11/50/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली