प्रशासन के निर्देश पर मोहर्रम को लेकर 12 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के विद्युत प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोहर्रम को लेकर बुधवार को दिन के 11:00 से रात के 11:00 तक विद्युत आपूर्ति नहीं की जाएगी।उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर दर्जनों ताजिया और सीपल निकाला जाता है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसलिए प्रशासन की ओर से राजापाकर में विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिसके मुताबिक बुधवार दिनांक 17.7.2024 को 11:00 बजे दिन से 11:00 बजे रात तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेंगे। इस असुविधा के लिए कनीय विद्युत अभियंता ने खेद जताया है तथा कहा है कि 10:00 बजे तक घरों में पानी का भंडारण कर ले।