RAJAPAKAR : प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा है जारी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा ली जा रही है। जो 18 सितंबर से आगामी 26 सितंबर तक संचालित होंगे।

आज दूसरे दिन मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में गुरूवार छात्र छात्राओं के संस्कृत की परीक्षा द्वितीय पाली में ली गई। वही दूसरे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका को परीक्षा में वीक्षण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में ली जा रही है।

एक बेंच पर दो बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आज प्रथम पाली में राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी उर्दू के छात्राओं ने परीक्षा दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा में  शत प्रतिशत सभी छात्राओं को सम्मिलित होना अनिवार्य है।

यह परीक्षा मैट्रिक और एवं इंटर के तर्ज पर ली जा रही है ताकि बच्चे को अभी से ही मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा का अनुभव हो सके। सरकार कि इस सोच को अभिभावकों ने सराहा है। वही लगुरांव बिलंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में स्थित उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय बालक में प्राचार्य मदन मोहन की देखरेख में अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

मौके पर उपस्थित शिक्षकों में अमरेश कुमार संजय कुमार राम सागर पासवान सुधा कुमारी वीणा कुमारी सुशीला कुमारी नीलम कुमारी कोमल वर्मा बिंदु कुमारी सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

स्वच्छता अभियान के तहद विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

https://satyamgramnews.in/goraul-स्वच्छता-अभियान-के-तहद-व/09/2024/19/20/41/46/sgngoraul/

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली