
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल । थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव से एक माह पूर्व 19 वर्ष के युवक के साथ फरार 40 वर्षीय महिला को पुलिस ने बरामद किया । उक्त महिला दो बच्चे की मां है ।
महिला के प्रेमी का उम्र लगभग 19 वर्ष है । जबकि महिला को 18 वर्ष की एक पुत्री एवं एक पुत्र भी है । बरमदगी की सूचना मिलते ही महिला की पुत्री एवं पुत्र थाने पर पहुंच कर अपने साथ घर चलने के लिये कहने लगी लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर थी और कह रही थी कि हम अपने बच्चे को छोड़ सकते हैं लेकिन अपने प्रेमी को नहीं ।
फरार महिला के प्रेमी और पति दोनों ही उसे अपने अपने साथ रखने की बातें कह रहे थे । इस मामले में फरार महिला के पति देवकी महतो ने 22 अगस्त 2024 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी शौच के लिये निकली थी कि बगलगीर कंचन कुमार उर्फ राजन कुमार कई लोगों के साथ मिलकर उसके पत्नी का अपहरण कर ले गया ।
मामले के अनुसंधानकर्ता उमाकांत सिंह ने बताया कि महिला को थाने के ही गोढियां चौक से बरामद किया गया है । दोनों कहीं भागने के फिराक में लगा हुआ था जिसे पकड़ लिया गया । ब्यान के लिये न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा । न्यायालय से मिले दिशानिर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एक महिला को उसके प्रेमी के संग गिरफ्तार कर लाया गया है । यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का लग रहा है ।
ये भी पढ़े…