VAISHALI NEWS : फरार सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ‌के घर इश्तिहार चस्पा।

शाखा प्रबंधक के घर के दीवाल पर इतिहास चस्पा कर खड़े पुलिस कर्मी।

वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़:  वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बखरी बराई गांव के फरार अभियुक्त के घर पर यूपी पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की दोपहर 2 बजे थाना वारसी जनपद‌ अलीगढ़ के एस आई विजय पाल सिंह दोपहर 2 बजे पहुंचे और राजापाकर थाने के सहयोग से बखरी बराई गांव के फरार अभियुक्त अमरजीत कुमार पिता बालेश्वर दास के घर पर इश्तिहार चस्पा किया।‌

एस आई विजयपाल सिंह ने बताया कि फरार अमरजीत के घर पर इसके पहले भी पोस्टर चस्पा किया गया था।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 3 अलीगढ़ द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किए जाने के बावजूद नोटिस तामिला नहीं करने से बचने के लिए वह फरार हो गया है।

बताया जाता है कि वारसी थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक क्वारसी का शाखा प्रबंधक था बहुत सारे लोगों के जमा रुपए लेकर फरार हो गया। इस संबंध में क्वारसी कांड संख्या 648/23 में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज की गई थी।

येभी पढ़े…

राजापाकर : पिता के पुण्यस्मृति पर ग्रामीणों के सहयोग से किया सड़क निर्माण, संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पिता-के-पुण्यस्मृति-पर-ग/03/2025/16/12/13/49/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली