
सत्यम ग्राम न्यूज़, कतहरा : बकरीद पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को चेहरा काला वीडियो विनोद कुमार के अध्यक्षता में कटहरा थाना परिषद में शांति समिति की बैठक हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव के आधार पर सुझाव और फीडबैक दिया ।
बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी पूनम भारती ने शांति समिति की बैठक में लोगो के कम उपस्थिति होने पर नाराजगी जताते हुए कटहरा थाना अध्यक्ष से दूरभाष पर बात कर बताया की शांति समिति की बैठक में खुद के उपस्थिति के साथ जनप्रतिनिधियों सहित गण मान्य लोगों को बैठक से संबंधित सुचना देकर बिचार विमर्श करनी चाहिए।
हालांकि बैठक में उपस्थित निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य कमालुद्दीन लड्डन के साथ मुखिया नगीना राय, ब्रह्मदेव राय मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ,नागेश्वर साहनी के अलावा सरपंच प्रतिनिधि अजय पासवान मोहम्मद सरफराज ,मोहम्मद अब्बास उपस्थित थे ,जहां शांति समिति की बैठक आपसी विचार विमर्श के साथ संपन्न हुआ।
ये भी पढ़े..
सोशल वर्क में टॉपर नीलम को मिला गोल्ड मेडल।
https://satyamgramnews.in/सोशल-वर्क-में-टॉपर-नीलम-को/06/2025/04/22/31/05/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief