बरांटी : थाना परिसर में ईद,रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। बरांटी थाना परिसर में ईद रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने की। बैठक में पंचायतों के मुखिया, सरपंच, विभिन्न डीजे संचालको, थाना क्षेत्र के समाजसेवी,  बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग उपस्थित हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी पर शांतिपूर्वक मानना है।

जुलूस में डीजे नहीं बजाना है। अश्लील भोजपुरी या हिंदी गाना नहीं बजाना है। इस सम्बंघ में कोई शिकायत मिलती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जुलूस निकालने के लिए थाने में आवेदन देना होगा। ईद पर्व पर सभी मस्जिदों में चौकीदार एवं पुलिस वलों की तैनाती की जाएगी। चैती छठ पर्व में तालाबों पोखरों पर निगरानी की जाएगी। अंधरवारा पंचायत के मुखिया पंकज शर्मा ने रामनवमी पर्व में स्थानीय लोगों द्वारा जुलूस के आयोजन की जानकारी दी।

भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की मांग की।थानाध्यक्ष ने बैठक में आए सभी लोगों से अपील की है कि रामनवमी पर्व व ईद और चैती छठ पर्व आपसी कलह को खत्म कर आपसी भाईचारे एवं प्रेम पूर्वक मनाए। इस अवसर पर पंकज शर्मा मनोहर कुमार केसरी सीताराम सिंह सुरेश राय डॉ रंजीत कुमार अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह सहित अनेक शांति पसंद ‌लोग उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े…

राजापाकर :फेज 3 अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर हो रहे है फ्लॉप।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-फेज-3-अपना-पंचायत/03/2025/26/20/35/37/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली