
सत्यम ग्राम न्यूज़, बरांटी,हाजीपुर । रविवार की शाम 7 बजे एन एच 322 पर अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बरांटी थाना क्षेत्र के बिदुपुर रेलवे स्टेशन के एन एच 322 पर ग्रामीण बैक और राधारमण चौक के बीच की है। जहां सड़क पार कर रहे लगभग 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को हाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बरांटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक फुल पैंट और नीले एवं उजले रंग का जैकेट पहने हूए था और हाथ में बाहुबली छाप वाली झोला लिए हुए था। मृतक की पहचान नही हुई है।
स्थानीय लोग ऐसा कयास लगा रहे हैं कि मकर संक्रांति त्योहार को लेकर मृतक रेलवे स्टेशन बाजार मार्केट करने आया हुआ होगा इसी समय सड़क पार करने के दौरान घटना घटित हुई है। खैर पुलिस अनुसंधान में लगी हुई है।
यें भी पढ़े…
जल जीवन हरियाली योजना से फलदार के पेड़ वार्ड में लगाये गए |
https://satyamgramnews.in/जल-जीवन-हरियाली-योजना-के-त/01/2025/12/21/07/50/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली