राजापाकर सत्यम ग्राम न्यूज़ । वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बरांटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर मुशहरी रोड में थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल मंगलवार की रात 2 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी जब उन्नीस कांडों वांछित अपराधकर्मी व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 2 बजे पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तभी बाइक पर सवार दो व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा किया गया किंतु वे लोग बाईक घूमाकर भागने का प्रयास किए जिसे साथ के सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से धर दबोचे गए। पकड़ में आए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलबत गांव के अरविंद सिंह का पुत्र रविंद्र कुमार व दूसरा महुआ थाना क्षेत्र के परसौनिया गांव के परशुराम दास का पुत्र नीरज कुमार बताया गया है।
रविंद्र के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस एवं नीरज के पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किए गए। रविंद्र का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है उस राजापाकर थाने में दो कांडों सहित विभिन्न थाने में उन्नीस आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले लूट की घटना को अंजाम देने कारण दर्ज हैं। जबकि नीरज के आपराधिक मामले को पुलिस खंगालने में जुटी है। इस वाकया की पुष्टि बरांटी थानाध्यक्ष ने भी की है।
ये भी पढ़े…
किसानो क़ो जागरूक करने के उद्देश्य से सहकारिता रथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-किसानो-क़ो-जागर/02/2025/18/18/35/09/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली