सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर /बलिगांव : थाना क्षेत्र के खोवाजपुर बस्ती गांव में बंद पड़े तीन घरों में हुई 15 लाख रुपए से अधिक की चोरी। नौ कमरों से गहना कपड़ा, 55 हजार कैश सहित कई बहुमूल्य समान की चोरी हुई है।
गृह स्वामी बाहर मे रहकर टायर का धंधा करते हैं। चोरी की घटना खोवाजपुर बस्ती गांव के शमशाद आलम ममताज आलम, दोनो के पिता शाकुल आलम एवम फूल हसन पिता मो हनीफ के घर में हुई है।घटना की जानकारी शनिवार की दोपहर तब हुई जब पड़ोसी ने पीछे के खिड़की टूटी देखी।
जब ताला खोल कर देखा तो आस पास के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी दी। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। चोरी की घटना के जानकारी मिलते ही सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।
जिसके बाद गृह स्वामी को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष दुखन महतों ने मामले की छानबीन में जुटे हैं ।
ये भी पढ़े….
प्रा. स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
https://satyamgramnews.in/प्राथमिक-स्वास्थ्य-केंद्/09/2024/14/19/59/02/sgngoraul/
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क