सत्यम ग्राम न्यूज़,बरांटी : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ दो युवक एवं चोरी के दो मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरांटी थानाअध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर तितिढा स्थित यमुना नंदकिशोर महाविद्यालय के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया।
वहीं एक व्यक्ति को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव निवासी दिलीप महतो के पुत्र आशीष कुमार व गोपाल महतो के पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई है। वही चोरी की दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गुरमीसमा गांव निवासी स्वर्गीय जवाहिर राय के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े …
बरांटी : थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक।।
बरांटी : थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief