
गौरौल सत्यम ग्राम न्यूज़ । गौरौल नगर पंचायत के भटौलीया शौण्डिक टोला में पांच दिवशीय बाबा कारिख महाराज के पूजा अर्चना से पूरा समाज भक्तिमय हो चुका है। बाबा कारिख महाराज के अनुनायी पांच दिवशीय पूजा अर्चना के दौरान विधिवत रूप से अपने परिजनों के साथ पूजा अर्चना में जुटे है।
जिसे पटेढ़ी बेलसर के बीबीपुर निवासी उपेंद्र साह भगत महाराजजी के नेतृत्व में बीते शुक्रवार को सीमान बंधी के साथ शुरू हुआ। शनिवार को बाबा कारिख महाराज के गह्वर अर्थात स्थान में मीरा साहब का पूजा अर्चना की गयी।
रविवार को पूर्बजों के समय चल रही परम्परा के साथ मटकोर किया गया।सैरा स्नान के बाद गह्वर के प्रांगण में मंडप बनाकर सूर्य भगवान का छागर पूजा अर्चना की गयी।जिसमे पंडित द्वारा मंत्रोचारण किया गया।
साथ ही मनरिया भोला राय,शकल सहनी,जयलाल,सिकंदर,शम्भू द्वारा ढोलक,करताल ,झाल के साथ गीत गा कर भक्तिमय अनुष्ठान पूरा किया गया।हलाकि मुख्य पूजा अर्चना सोमवार की संध्या यानी आज होगा।
हलाकि संध्या से पूर्व पूजा अर्चना को ले भव्य शोभा यात्रा भी निकलेगी।जिसमे अनुयायीयो द्वारा पूजा गीत गाये जाते है। बाबा कारिख महाराज के पूजा की सबसे बड़ी खासियत यह होता है। पूजा व चढाबा का निर्माण जिस दिन जिस सह भगवान की पूजा अर्चना होती है।उस दिन का प्रसाद उसी दिन बनता है। यहां तक कि मूसल ,ओखली, चुल्हा के निर्माण के साथ प्रसाद का गेंहू,चाबल सहित अन्य सामग्री उसी दिन तैयार किया जाता।
गेंहू चावल सभी अनुयायी बुजुर्ग,बच्चे ,प्रौढ़ सब मिलकर बनाते है। इस गह्वर के जितने भी अनुयायी है कहि भी रहे लेकिन पूजा अर्चना के दौरान पूजा में जरूर शामिल होते है।
पूजा अर्चना में अनुयायियों में रामनाथ प्रसाद, ब्रह्मदेव प्रसाद,ओमप्रकाश साह,विष्णु देव प्रसाद, दिनेश प्रसाद, शत्रुध्न साह,अनिल साह,मुन्ना साह, ब्रजकिशोर प्रसाद, दयानंद प्रसाद,प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार,राजकुमार, प्रशान्त कुमार सहित दर्जनों परिवार के सभी सदस्य शामिल थे।
ये भी पढ़े….
शिव मंदिर समिति के सदस्यों क़ो मिली धमकी थाने में दिए आवेदन।
https://satyamgramnews.in/शिव-मंदिर-समिति-को-मिली-धम/02/2025/08/22/00/08/satyamgramnewsnetwork/