राजापाकर : बाबा गणीनाथ मंदिर में पहली बार हुई शादी ओह भी प्रेमी युगल का देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़|

 

प्रेमी युगल शादी के बाद मंदिर में अपने रिस्तेदार  के साथ
प्रेमी युगल शादी के बाद मंदिर में अपने रिस्तेदार के साथ|

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर ( वैशाली ) : राजापाकर बाजार के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा गणीनाथ मंदिर में प्रेमी युगल ने  रचाई शादी । जिसे देखने के लिए महिला पुरुष बच्चों की लगी भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र के मरिचा गांव निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र राजकुमार राम का बिदुपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर दीयर  निवासी राजेंद्र राम की पुत्री रिशा कुमारी के साथ विगत पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों मोबाइल पर आपस में बातचीत किया करते थे और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की कसम भी खाई थी, लेकिन लड़की के पिता राजेंद्र राम एवं उनके परिजनों को यह मंजूर नहीं था। लड़की के परिवार वाले इसका विरोध किया करते थे फिर भी दोनों समय समय पर आपस में मिलते-जुलते रहते थे्। इसी बीच लड़का लड़की दोनों घर से फरार हो गए। लड़की के पिता राजेंद्र राम ने लड़की के अपहरण के संबंध में लड़के के पिता लक्ष्मण राम एवं परिजन सहित अन्य लोगों के खिलाफ बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।

थाने द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के के पिता लक्ष्मण राम को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया था। वही लड़का व लड़की दोनों भाग कर राजापाकर  बाजार वार्ड नंबर तेरह महादलित टोले में अपने रिश्तेदार प्रतिमा देवी पति वीरचंद्र राम के यहां  पहुंचे और दोनों की रजामंदी से मंदिर में शादी करने की बात कही। रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने दोनों की सहमति से आज गुरूवार को सुबह 8 बजे बाबा गणिनाथ मंदिर में शादी करवा दी। वही मंदिर के पुजारी ने दोनों वर वधू को आशीर्वाद दी। बाबा गणिनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ओंकारनाथ गुप्ता ने दोनों वर वधू को अंग वस्त्र दी।

वहीं बाबा गणिनाथ पूजा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष ओमनाथ गुप्ता ने ब्राह्मण देव को दक्षिणा दी। सभी ने वर वधू को आशीर्वाद दी। शादी से दोनों वर वधू खुश दिख रहे थे। लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों बालिग हैं। शादी की चर्चा राजापाकर में सर्वत्र की जा रही है। लोग यह भी कह रहे आखिरकार प्यार की जीत होती ही है।

ये भी पढ़े…

वैशाली : 57 लाख विद्यालय कोष में अनियमिता के आरोपी प्रभारी प्रचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य हुए अंततः निलंबित। बड़े बड़े पैरवीकार भी हुए विफल नहीं रोकवा सके निलंबन की कार्रवाई ।

वैशाली : 57 लाख विद्यालय कोष में अनियमिता के आरोपी प्रभारी प्रचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य हुए अंततः निलंबित। बड़े बड़े पैरवीकार भी हुए विफल नहीं रोकवा सके निलंबन की कार्रवाई ।

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली