प्रतिमा का हुआ अनावरण धूमधाम से मनाई गई जयंती|

वैशाली/ राजापाकर :प्रखंड क्षेत्र के बकरी बराई गांव में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।अनावरण पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन ने किया। वहीं जयंती समारोह की अध्यक्षता लगन देव सिंह ने किया। इस अवसर पर बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि इस साल हम बाबा साहेब की 133 वी जयंती मना रहे हैं।ऐसे दौर में जब भारतीय गणराज्य की संवैधानिक बुनियाद पर गंभीर हमले हो रहे हैं और दमनकारी सामंती और पितृ सत्तामक मूल्य के पुनरुत्थान का माहौल बनाया जा रहा है ।अंबेडकर के संदेश और ही ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है। उन्होंने कहा की पूजा करने से राजनीतिक और सामाजिक समानता नहीं आएगी बल्कि शिक्षित एवं संगठित होकर संघर्ष करने से गरीबों वंचितों को न्याय मिलेगा। भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा संविधान पर हमला जारी है। देश के संविधान बचाने के लिए देश के किसानों मजदूर नौजवान को आगे आना होगा। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा माले जिला कमेटी सदस्य जोगेंद्र राय विनय राम नंदन राम राजेंद्र राम मोहन राम लखन राम समेत दर्जनों वक्ताओं ने सभा को संबोधित