बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ राख

वैशाली /राजापाकर : थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के वार्ड नंबर 13 रंदाहा गांव में शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से पूरा घर जलकर राख हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार रंदाहा गांव के 13 नंबर वार्ड निवासी सुरेंद्र पासवान एक ही मकान में अपने चारो भाइयों एवं माता सहित पूरे परिवार रहकर गुजर बसर करते थे।शनिवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने राजापाकर थाना में पदस्थापित अग्नि शमन के कर्मियों को दिया ।
जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्नि शमन कर्मी मोहन कुमार, काजल कुमारी एवं राजू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घर में लगी आग को बुझाया तथा स्थानीय ग्रामीण एवं अग्नि शमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । जब तक आग पर को पाया जाता तब तक सुरेंद्र पासवान, सुनील पासवान, सुधीर पासवान, अनिल पासवान सभी पिता डोमन पासवान एवं चंद्रवती देवी पति डोमन पासवान का घर जलकर राख हो गया। साथ ही साथ घर में रखें बर्तन, कपड़े, अनाज, कागजात सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। वही खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार को ना तो सरकारी स्तर से ही और ना ही पंचायत स्तर से ही किसी प्रकार की सहायता मुहैया कराई गई।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief