राजापाकर : बिजली चोरी मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज |


सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : विधुत उप केंद्र  के कनीय विधुत  अभियंता विक्रम कुमार द्वारा छह व्यक्तियों के घर पर छापा मार कर अवैध रूप से बिजली चोरी करने को लेकर थाने में प्राथमिकी  दर्ज कराई है, जिसमें संतोष राय पिता स्वर्गीय सुखदेव राय ग्राम राजापाकर उत्तर टोला, राजेंद्र राम पिता लाल बिहारी राम ग्राम बैकुंठपुर वार्ड नंबर नौ, दीपक राम पिता मेघनाथ राम ग्राम बैकुंठपुर वार्ड नंबर 9, सरीखन राम पिता श्यामनंदन राम ग्राम बैकुंठपुर वार्ड नंबर 9, जट्टू राय पिता कपिलेश्वर राय ग्राम पचई महेश, संजय राय पिता कपिलेश्वर राय ग्राम पचई महेश सहित कुल 6 व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

छापामार दल में शामिल जेइई विक्रम कुमार ,टेक्नीशियन उमाशंकर साह, मानव बलों मे रंजन कुमार ,ब्रह्मानंद वर्मा, रामनाथ पासवान, प्रदीप पंडित आदि द्वारा छापामारी करने के दौरान पाया गया कि उक्त सभी व्यक्ति घरेलू परिसर में बिना विधुत  संबंध लिए अवैध रूप से चोरी से बिजली जला रहे हैं। उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध  भारतीय विधुत  अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

ये भी पढिये …

राजापाकर : भाकपा माले प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक में वामपंथी  नेता सीताराम यचुरी के आकस्मिक निधन पर दी गई श्रद्धांजलि |

राजापाकर : भाकपा माले प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक में वामपंथी  नेता सीताराम यचुरी के आकस्मिक निधन पर दी गई श्रद्धांजलि| |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली