
बिदुपुर,सत्यम ग्राम न्यूज़। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमेर में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान आंवला, बेल, शरीफा, जामुन, अमरूद एवं इमरती लकड़ी महोगनी जैसे औषधीय एवं उपयोगी पौधों सहित सैकड़ों पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि पौधे ही भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर वायु गुणवत्ता सुधारने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एक महत्वपूर्ण मानवीय पहल है, जो पर्यावरण, वन्यजीव और मानव जीवन सभी के लिए लाभकारी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
अभियान में बिदुपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत गिरी, मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, मदनेश सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, पश्चिमी मंडल कोषाध्यक्ष राहुल कुमार निराला, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य रोहन कुमार, आमोद कुमार शर्मा, किरण गुप्ता, सुभाष चौबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#एक_पेड़_मां_के_नाम #पौधारोपण_अभियान #पर्यावरण_संरक्षण #बिदुपुर #भाजपा #राघोपुर #हरेश_कुमार_सिंह #औषधीय_पौधे #ग्राम_पंचायत_अमेर #हरित_अभियान
ये भी पढ़े.…
बिदुपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सैकड़ों फलदार
https://satyamgramnews.in/बिदुपुर-में-एक-पेड़-मां-क/08/2025/08/15/35/48/satyamgramnewsnetwork/