बिदुपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सैकड़ों फलदार पौधे लगाए गए

राघोपुर,सत्यम ग्राम न्यूज़,अखिलेश कुमार। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शीतलपुर कमालपुर में शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में औषधीय गुणों से भरपूर आंवला, बेल, शरीफा, जामुन, कटहल और ‘गरीबों का सेव’ कहे जाने वाले अमरुद सहित सैकड़ों फलदार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि से जोड़ता है, क्योंकि माताएं भी पेड़ों की तरह जीवन का संरक्षण और पोषण करती हैं।

इस अवसर पर बिदुपुर पूर्वी मंडल महामंत्री पवन कुमार सिंह, शीतलपुर कमालपुर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रविन्द्र सिंह यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

#एक_पेड़_मां_के_नाम #पौधारोपण #पर्यावरण_संरक्षण #बिदुपुर #राघोपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #हरेश_कुमार_सिंह #फलदार_पौधे #विश्व_पर्यावरण_दिवस #मातृत्व #ग्राम_पंचायत #शीतलपुर_कमालपुर #अभियान #पेड़_लगाओ_पर्यावरण_बचाओ

ये भी पढ़े…

चेहराकलां में सीएसपी संचालक से पोने दो लाख रुपये की लूट, पिस्टल के बल पर बदमाश फरार।

चेहराकलां में सीएसपी संचालक से पोने दो लाख रुपये की लूट, पिस्टल के बल पर बदमाश फरार।

 

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief