Disaster department!

बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा आग से बचाव की दी जा रही जानकार देते अग्निशमक दल के कर्मी।
वैशाली ब्यूरो : राजापाकर प्रखंड मे बिहार अग्निशमन सेवा प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के चौक चौराहों टोलो कस्बों में जाकर आग से बचाव कीजानकारी दी जा रही है।शनिवार को उत्तरी पंचायत के वार्ड नौ में कैनओपी के माध्यम से आग से बचाव हेतु प्रचार प्रसार, वॉल पेंट, एवं पम्पलेट का वितरण किया गया। लोगों को बताया गया की आग लगने पर 101 या 112 नंबर पर डायल करें तुरंत आपके पास बिहार अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव हेतु दमकल गाड़ी पहुंचेगी।
हल्की आग लगी हो तो राजापाकर थाने में भी थानाध्यक्ष से संपर्क करें वहां छोटा दमकल 24 घंटे उपलब्ध रहता है।राजापाकर थाने में कार्यरत बिहार अग्निशमन सेवा के अग्नि कर्मी संतोष कुमार, राजू कुमार, मोहन कुमार, तनुजा कुमारी, रागिनी कुमारी, सौरव कुमार आदि द्वारा आग से बचाव के लिए ग्रामीणों को विभिन्न जानकारी दी गई। बताया गया की सिगरेट, बीड़ी पीकर इधर-उधर नहीं फेके।
पटाखे नहीं जलाए यह ज्वलनशील और खतरनाक है। अधिकृत एलपीजी एजेंसी से ही गैस सिलेंडर लेने, इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर को अच्छी तरह बंद कर देने की सलाह दी गई। घर से बाहर जाते समय घर के सभी बिजली उपकरणों को बंद कर दे। आग लगने पर तुरंत बिहार अग्निशमन सेवा को सूचित करें।वही प्रचार प्रसार के दौरान ग्रामीणों के बीच आग से बचाव हेतु विभिन्न उपायों से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।