बिहार के सभी प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के विद्यालय के समय संचालन में हुआ बदलाव
बिहार ,पटना: शिक्षा विभाग बिहार ,पटना के माध्यमिक निर्देशक कन्हैया प्रसाद ने जारी किया पत्र | पत्र के अनुसार भीषण गर्मी को देखते हुए दिनांक 16 मई से विद्यालय पूर्वाहन 6:00 बजे से अपराहन 1:30 बजे तक संचालन होंगे| वहीं शैक्षणिक गतिविधि प्रातः काल 6:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा | इस बीच में पूर्वाहन 10:00 बजे से 10:30 बजे तक सभी प्रारंभिक विद्यालय में मध्यान भोजन का कार्यक्रम संचालन होगा | पूर्वाहन 12:00 बजे के बाद कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष/ रिमेडियल क्लास/ नामांकन जैसे कार्य विद्यालय में रहकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक करेंगे|
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 235