सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर, प्रकाश वर्मा। बीएमडी कॉलेज दयालपुर के परिसर में एनएसएस के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने तथा संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। वे सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाना चाहते थे। वे देश में राम राज्य स्थापित होने का स्वपन देखा करते थे।वे चाहते थे की देश में कोई भी नागरिक दुःखी न हो सभी लोग भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहे। प्रो० नागेश्वर कुमार डॉ पूजा कुमारी छात्रा मनीषा कुमारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
ये भी पढ़े …
श्रद्धांजलि सभा में पहुचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पारस |
https://satyamgramnews.in/राजापाकरश्रद्धांजलि-सभा/01/2025/29/17/44/00/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली