RAJAPAKAR : बीच सड़क पर फ़टी दरार दुर्घटना को दे रहा है न्योता।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। अचानक सड़क दड़क जाना क्षेत्र में बना चर्चा का विषय। मामला राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत से है। जहां राजापाकर प्रखंड कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया पर सड़क दड़क गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व से पुलिया पर बनी सड़क बीचों-बीच धीरे-धीरे उठने लगा और तीन दिन में लगभग दो फीट उठ गया।

जिस वजह से शनिवार को एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। उसका सिर फट गया और घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने राजापाकर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक ग्रामीण महिला ने बताया कि 2 दिन पूर्व सड़क बीच में उठा हुआ था रविवार की सुबह कुछ और सामाजिक लोगों ने शीशे का बना शिवलिंग उसमें डाल दिया और शोर मचा दिया कि सड़क फाड़कर शिवलिंग प्रकट हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह दो व्यक्ति शिवशंकर पासवान व रामअशीष राय भगत जी आये थे और दरार में पहले शिवशंकर पासवान ने हाथ डाला तो कुछ भी नहीं मिला।

जबकि रामअशीष राय भगत जी जब हाथ डाला तो शीशे का एक छोटा सा शिवलिंग मिला। जो शिवलिंग दिखाई जा रहा है वह शिवलिंग बाजार में हरेक माल की दुकान पर 10 से 20 रुपए में मिलता है। कुछ अंधविश्वासी लोग पूजा पाठ भी करने लगे। जबकि स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बढ़ती तापमान और प्रचंड गर्मी के कारण सड़क में दरार आ गई या सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी भूल की गई हो,जिस वजह से सड़क बीच में उठ गया और दरारें आ गई। शिवलिंग प्रकट हुआ हो ऐसी कोई बात नहीं है। यह सब मनगढंत बातें हैं।

अंधविश्वास की बातें हैं। खैर मामला जो भी हो यह जांच का विषय है। फिलहाल सड़क के दोनों और बैरिकेटिंग कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे प्रखंड कार्यालय की ओर जाने और आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़े…

गंगाजल में जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

https://satyamgramnews.in/sonpur-गंगाजल-में-जीविका-महिला/05/2025/10/20/46/48/sgnnetworksonpur/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली