बीमा राशि हड़पने के लिए रची गई फर्जी लूट की साजिश का वैशाली पुलिस ने किया पर्दाफाश, ट्रक चालक समेत तीन गिरफ्तार|

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ | जंदाहा/वैशाली | 2 जून 2026 : वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में ट्रक लूट की कथित घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक लूट की कहानी पूरी तरह से फर्जी थी और इसे बीमा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से रचा गया था।

पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को जंदाहा थाना को सूचना दी गई थी कि 31 मई की रात एनएच-322 स्थित सलहा पावर ग्रिड के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रक संख्या BR33GB-3649 और चालक का मोबाइल फोन लूट लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस नेघटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान ट्रक चालक एवं मालिक के बयानों में विरोधाभास पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने गहन अनुसंधान किया। जांच में खुलासा हुआ कि ट्रक मालिक ने वाहन को पहले ही बेच दिया था और बीमा राशि प्राप्त करने के लिए फर्जी लूट की कहानी गढ़ी गई थी।

पुलिस ने यह भी पाया कि वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसका नंबर प्लेट बदल दिया गया था तथा इंजन और चेसिस संबंधी पहचान में भी छेड़छाड़ की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बीमा राशि प्राप्त करने के लिए झूठी लूट की कहानी रचने और वाहन की पहचान बदलने की बात स्वीकार की।

इस मामले में ट्रक चालक दिनेश पोद्दार, ट्रक मालिक गौड़ी शंकर झा तथा ट्रक क्रेता अखिलेश कुमार उर्फ मटल राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध जंदाहा थाना कांड संख्या 283/26 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

#वैशाली_पुलिस #जंदाहा_थाना #फर्जी_लूट_कांड #ट्रक_लूट_खुलासा #बीमा_धोखाधड़ी #क्राइम_न्यूज #वैशाली_समाचार #सत्यम_ग्राम_न्यूज़

ये  भी पढ़े ….

वैशाली: एक ही सरकारी भवन में चल रहे दो-दो इंटर कॉलेज, शिक्षा विभाग पर सवाल

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/Q6GDY0

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief