बीस वर्षीय महिला को ससुराल वाले ने दहेज के खातिर ….
परिजन ने ससुराल बालो पर लगाया बेटी अंशु की हत्या का आरोप |

सारण जिला के दरियापुर थाना के खजुहता निवासी पूलिस राय ने बताया की वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरबाड़ा गांव के वार्ड संख्या 12 के निवासी बालेश्वर राय के पुत्र जयशंकर राय उर्फ भोला राय से दिनांक 26/11/2021 को हिन्दू रिति रिवाज अनुसार अपनी बेटी आंसू कुमारी की शादी किये थे। शादी के कुछ साल ठीक ठाक चला कुछ माह से अंशु कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित उसके परिवार बाले करने लगा और उसके साथ मारपीट भी करते थे, मेरे दमाद ने मेरी पुत्री अंशु कुमारी से मोटरसाईकिल और सिकरी का डिमांड करने लगा। लोगो ने बहुत समझाया परन्तु बात नही माना।लड़की के पिता का कहना था कि मै अपने दमाद को अश्वशन दिए थे की गेहूं बेच कर सिकरी गड़ी खरीद कर दे दूंगा। इस बीच 11/04/2024 को सुबह 7:30 बजे अंशु की मौसी उमा देवी ने फोन कर बताया कि अंशु कुमारी को मार दिया। मै दौड़ा दौड़ा अंशु कुमारी के ससुराल अंधरबाड़ा पंहुचे तो अंशु कुमारी के ससुराल वाले सभी घर छोरकर फरार थे।गांव वाले से हमे पता चला कि आपके बच्ची को मारकर रातो रात शव को गायब कर दिया है अंशु कुमारी के परिजन का आरोप है कि मेरी पुत्री को दहेज के लोभी ने हत्या कर शव को कही ठिकाना लगा दिया है। बरांटी थाना क्षेत्र मे बराबर कही न कही ऐसी घटना घटते रहता है गौरतलब हो की पांच महीना पहले भी बरांटी गांव के वार्ड संख्या 04 मे एक गरीब ओटो चालक नरेश साह का आम के वगीचा मे निर्मम हत्या कर फेक दिया था। जिसका आज तक प्रशासन ने खुलासा नही कर सका। एक और दिल दहला देने बाली ताजा ममला प्रकाश मे आया है। ग्रामीणों ने स्थानीय थाना प्रशासन पर सबलिया निसान भी लगाया है, परिजनों का आरोप है की अंशु कुमारी की हत्या उसके ससुराल बाले जय शंकर राय उर्फ भोला राय पिता वालेश्वर राय, वालेश्वर पिता- स्व,कुलदीप राय, लारीया देवी पतिवालेश्वर राय,सुनिता देवी पति कुसेसर राय । सभी अंधरबाड़ा गांव के निवासी बताए गये है सभी फरार चल रहे है। छः व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाना मे प्राथमिकी दर्ज हेतु आवेदन दिया गया है है। समाचार संकलन तक आंसू कुमारी का कोई आता पता नहीं चल सका था पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच जाँचपड़ताल मे जुट गई है, आंसू के पिता ने बताया की आंसू कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है आंसू कुमारी को एक बच्चा भी है महज ८ माह बताई गई है .