LOKSABHA ELECTION 2024 लोकसभा चुनाव 2024

बूथ स्तरीय महाचुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन। प्रचार-प्रसार के आभाव में लोगो की उपस्थिति देखी गई बहुत कम |
वैशाली / चेहराकलां : वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर चेहराकला प्रखंड के सभी बूथ पर 70 प्रतिशत से ऊपर मतदान हो ऐसा लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके लिए प्रखंड के सभी बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जीविका के पदाधिकारी, जीविका ग्राम संगठन के अध्यक्ष सचिव, कोषाध्यक्ष द्वारा घर घर जा कर मतदाताओ क़ो प्रेरित किया और बूथ स्तरीय महाचुनाव पाठशाला मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया था | आज पाठशाला का प्रथम दिन है ये कार्यक्रम 6 मई से 7 मई तक किया जायेगा |

गौरतलब हो की चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के बखरी दुआ उच्च विधालय भवन के लोक सभा चुनाव का बूथ संख्या 81 बनाया गया है लगभग २ दर्जनों महिलाओं ने सोमवार क़ो सुवह10 बजे में बूथ स्तरीय पाठशाला मे भाग लिया पुरुस की उपस्थिति नही था | ये पाठशाला 11 बजे तक ही संचालित हुआ | उसके बाद औचक निरिक्षण करने पर्वेक्षक विपिन कुमार झा कनीय अभियंता तिरहुत वन प्रमंडल लालगंज पहुचें 11.30 बजे बूथ पर आगमन होता उस समय बीएलओ मनोज कुमार और आंगनबारी सेविका करुना कुमारी ,रूवी कुमारी केवल महजुद थी फिर क्या था पर्वेक्षक महोदय को अपना सेल्फी फोटो सभी उपस्थित मतदाता और कर्मी के साथ लेना था लेकिन फ़ोटो लेना था तो किस के साथ लेते सभी मतदाता तो अपने अपने घर पहले ही चले गये थे फिर क्या हुआ पर्वेक्षक महोदय को एक युक्ति सूझी और खानापूर्ति करने के लिए बगल में में आधार सेंटर संचालित होता है उसमे आधार कार्ड बनबाने आये लोगो को बुला कर वाहर भवन परिसर में खड़ा कर पोस्टर दीवार में लगा फोटो खिचबाए और चलने लगे तो वहां पहले से महजुद संवाददाता ने सबाल किया की आप लेट से आये है सर .. कोई भी मतदाता अब बूथ पर नही है केबल फोटो सेसन करना है क्या… जबाब आया की मुझे फोटो भेजना होता है तो क्या करे इसलिए ऐसा करना पर रहा है|

उससे पहले जीविका के प्रखण्ड सन्वयक अशोक कुमार, सीसीएम निशु कुमारी, सीएम अनिल कुमारी , ममता कुमारी सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष, बीएलओ मनोज कुमार ने वोट की महत्त पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जागरूक किया | जीविका के प्रखंड सन्वयक अशोक कुमार ने सभी उपस्थित जीविका दीदीओ क़ो मतदान के दिन और उससे पहले सक्रिय हो अपने टोले मोहल्ला में घूम घूम कर वोट कौन गिराय और कौन नहीं किया उसपर बहुत ही सावधानियां पूर्वक समझते हुए अपना मत देने के लिए भेजना सुनिश्चित करते है तो ७०प्रतिशत से ज्यादा मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको आसानी से हासिल किया जा सकता है. मतदान के बाद वैसे सक्रिय जीविका कर्मी, जीविका दीदी के बूथ पर ७० प्रतिशत से ज्यादा वोट प्रतिशत हुआ वैसे जीविका कर्मी व दीदी क़ो सम्मानीय किया जायेगा|
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief