RAJAPAKAR NEWS : बेमौसम बारिश और आंधी से फसलें बर्बाद, किसान महासभा ने मांगा मुआवजा

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।पिछले तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और तेज़ आंधी से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने गहरी चिंता व्यक्त की है और सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है।

महासभा द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ है, जो कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। कटाई के बाद रखी गई फसलों में भी पानी भर जाने से वे सड़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि तंबाकू, आलू, लहसुन, धनिया सहित रबी व सब्जी फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण किसान गहरे संकट में हैं। जो किसान खरीफ की फसल बेचकर रबी की बुआई की तैयारी में थे, उनकी सारी पूंजी बर्बाद हो गई है।

महासभा ने कहा कि इस स्थिति में किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं, और रबी फसलों की बुआई करना उनके लिए मुश्किल हो गया है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को तत्काल और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए तथा आगामी रबी फसलों के लिए बीज और खाद मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए।

#राजापाकर #बेमौसमबारिश #किसानमहासभा #फसलनुकसान #मुआवजेमांग #खेतीकिसानी #आंधीबारिश #बिहारसमाचार #कृषकसंकट #आकाशचंद्रवर्मा #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

बे-मौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित,किसान वेहद परेशान।

https://satyamgramnews.in/बे-मौसम-बारिश-से-जनजीवन-प्/10/2025/31/12/27/44/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief