
सत्यम ग्राम न्यूज़, हाजीपुर, वैशाली ब्यूरो चीफ: आकाशचंद्र वर्मा। बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंदाहा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा में शनिवार को बैंक का 118वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में केक काटा गया एवं एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, शाखा प्रबंधक विजय शंकर प्रसाद, एवं सहायक प्रबंधक ऋषि राज आनंद सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं खाताधारक उपस्थित थे।
स्थापना दिवस के मौके पर बैंक कर्मियों एवं सीएसपी संचालकों की उपस्थिति में दयालपुर पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शाखा प्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने उपस्थित खाताधारकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक अपने ग्राहकों के सहयोग एवं विश्वास से लगातार प्रगति कर रही है। उन्होंने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और खाताधारकों को उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री प्रसाद ने कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। यह न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी भी हैं। हम सभी को अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।”
इस कार्यक्रम में बैंक के सीएसपी संचालक, खाताधारक एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उपस्थित प्रमुख लोग:राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, विजय शंकर प्रसाद, ऋषि राज आनंद, राजेश रंजन कुमार, संतोष कुमार, जयप्रकाश कुमार, वरुण कुमार, सुजीत कुमार, रवि रंजन कुमार, पहलाद कुमार, विनय कुमार आदि।
#BankOfBaroda#118thFoundationDay#स्थापना_दिवस_2025#बैंक_ऑफ़_बड़ौदा#वृक्षारोपण_अभियान#पर्यावरण_संरक्षण#हाजीपुर_वैशाली#दयालपुर_पंचायत#सत्यम_ग्राम_न्यूज़#ग्रामीण_विकास#बैंक_की_सेवा#खाताधारक_सम्मान#SocialResponsibility#बैंक_का_समाज_से_संबंध#RajivRanjan#VijayShankarPrasad#CSRInitiative
ये भी पढ़े…
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता – ठगी कर चोरी की गई बैट्री, सोलर पैनल व कंट्रोलर के साथ दो गिरफ्तार।
https://satyamgramnews.in/औद्योगिक-क्षेत्र-थाना-पु/07/2025/19/16/36/41/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief