राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड के बैकुंठपुर पंचायत में महादलित टोला वार्ड नंबर 9 में अपना पंचायत अपना फेज 3 के तहत शिविर लगाए गए। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने की। पंचायत के विभिन्न वार्डों से अनेक महिला पुरुष शिविर में पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। मंजेलाल राय ने शिविर में आए पंचायत के लोगों को बताया कि जिन व्यक्तियों के घर नहीं है वे सभी आवास योजना के तहत आवास सहायक द्वारा जिओ टैग कार्य किया जा रहा है।
संपर्क कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपना अपना फोटो खिंचवाए। वहीं अनेक लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए शिविर में आवेदन दिया। सबसे ज्यादा समस्या नल जल योजना को लेकर था। जिसमें लोगों ने समय पर पानी नहीं मिलने की शिकायत की।राशन कार्ड से वंचित लोगों ने भी शिविर में आवेदन दिया। राजस्व विभाग का कोई आदमी उपस्थित नहीं रहने पर उनसे संबंधित शिकायत का निपटारा नहीं हो सका।
शिविर में आए आवेदनों में पेंशन योजना से सात, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आठ, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सात, नल जल योजना से 10 ,वंशावली बनाने के लिए छः, सोलर लाइट से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में उपस्थित पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों में में पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिन्हा, मंजे लाल राय स्वच्छता पर्यवेक्षक दानिश अनवर सुमित कुमार राजेंद्र कुमार सिंह संजीव पासवान भूषण ठाकुर शंभू कुमार रंजीत पासवान सुनील कुमार दास मनोज कुमार मिश्रा मनोरंजन कुमार संजीत कुमार देवेंद्र सिंह राकेश कुमार अविनाश कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : ग्राम कचहरी के सचिव के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief