
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड के बैकुंठपुर गांव में जदयूष के प्रखंड अध्यक्ष व समाजसेवी अवधेश राय के आवासीय परिसर में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ आयोजित हुआ। अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर हो गया है।
यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को दिन में 1 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण और गणेश पूजन के साथ हुआ।जिसके बाद 24 घंटे का अखंड जाप शुरू हुआ।हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। यज्ञशाला को फूलों और रंगोली से भव्य रूप से सजाया गया था, जो इस आध्यात्मिक आयोजन की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। अष्टयाम यज्ञ में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने श्रद्धाभाव से यज्ञ की परिक्रमा की और आहुतियां अर्पित की। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा कि अष्टयाम यज्ञ का आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह सामूहिक रूप से ईश्वर की आराधना करने और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने का एक अद्भुत माध्यम है। हमें यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यज्ञ में भाग लेने आए हैं। यज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को दिन में 1 बजे हुआ जिसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
ये भी पढ़े…
बच्चे को बचाने में खुद घायल हुए चालक।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बच्चे-को-बचाने-म/04/2025/16/19/39/04/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली