
सत्यम ग्राम न्यूज़, पटना(बिहार)। बैरिया बस स्टैंड और आसपास के मुख्य मार्गों पर अव्यवस्था का आलम लगातार बढ़ता जा रहा है। बसों के मनमाने ढंग से हाईवे पर चढ़ने और उतरने की वजह से जीरोमाइल, भूतनाथ रोड, 90 फिट रोड, यातायात थाना, अगमकुआँ और बैरिया–महात्मा गांधी सेतु तक जाम की स्थिति रोज़मर्रा की परेशानी बन चुकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें स्टैंड से निकलते ही हाईवे के बीचोंबीच खड़ी हो जाती हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। लगातार लगने वाले इस जाम से स्कूल, ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर आम राहगीर तक त्रस्त हैं।
इस बीच, ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारी बसों की अवैध पार्किंग और अवरोध पर कार्रवाई करने के बजाय मोटरसाइकिल, निजी वाहन और छोटे कमर्शियल वाहनों से अवैध रूप से जुर्माना वसूलने में अधिक रुचि ले रहे हैं।
शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को सख्त आदेश जारी करने चाहिए कि कोई भी बस या सवारी वाहन स्टैंड के किनारे या हाईवे पर कहीं भी न रुके। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्टॉपेज से ही यात्रियों को चढ़ाने–उतारने की अनिवार्य व्यवस्था की जाए, ताकि जाम की समस्या कम हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि पटना शहर में बस और टेम्पो चालक मनमाने ढंग से किराया वसूलते हैं और जहां चाहें वहां रुककर भीड़ बढ़ाते हैं। यदि स्टॉपेज सिस्टम को कड़ाई से लागू किया जाए तो यातायात काफी हद तक सुचारु हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बसों और टेम्पो के संचालन में तत्काल सुधार, स्टॉपेज निर्धारण, और ट्रैफिक पुलिस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बैरिया और शहर के अन्य क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सके।
#बैरिया_जाम#BairiyaTrafficIssue#PatnaRoadJam#BusStandChaos#TrafficMismanagement#PublicTrouble#PatnaLocalNews#TransportSystemFailure#DailyJamProblem#BairiyaBusStand#SatyamGramNews #पटना_ट्रैफिक_अव्यवस्था#बस_स्टैंड_की_समस्या#ट्रैफिक_पुलिस_लापरवाही#सत्यम_ग्राम_न्यूज़
यें भी पढ़े…
राजापाकर में विकास की जीत: जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम की भारी मतों से विजय पर लोजपा(आर) कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-विकास-की-जीत/11/2025/16/20/09/01/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief