भक्तों ने विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना किया

सोनपुर । चैत नवरात्रा के लेकर सोनपुर प्रखंड के हरिहरनाथ मंदिर, काली मंदिर, नौलखा मंदिर ,गौडीशंकर मंदिर भरपुरा सहित मंदिरों एवं घरों में भक्तों ने पहलेजा घाट और नारायणी नदी में स्नान कर पवित्र गंगाजल लेकर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन विधि विधान के साथ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। चैत्र नवरात्र के लेकर मंदिरों एवं घरों में भजन कीर्तन एवं भक्ति गीत के गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया। चैत्र नवरात्र के अवसर पर पूर्ण आस्था और श्रद्धा भाव से माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति समृद्धि की कामना भक्तों ने किया। हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री ने मंगलवार को बताया कि चैत्र नवरात्र में माता दुर्गा का आगमन घोड़ा पर है जो शुभ नहीं है। जबकि प्रस्थान हाथी पर हो रहा है जो शुभ फल देने वाला है । अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सनातन धर्म के हिंदू नव वर्ष का आगाज चैत महीने के प्रतिपदा से ही शुरू होता है। वहीं बुधवार के दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर