गोरौल : पुलिस की बड़ी कामयाबी भरी मात्रा में शराब सहित एक ट्रक क़ो किया जप्त, कारोबारी फरहार।

जप्त शराब

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल: बीते देर रात्रि थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास से पुलिस ने ट्रक पर लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. बताया गया है कि गस्ती के दौरान अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना मिली कि हरशेर-से चैनपुर जाने बाली सड़क पर चैनपुर गांव के पास एक ट्रक और एक पिकअप गाड़ी खड़ी है

वहा पहुचा तो पुलिस गाड़ी को देखकर कई लोग भागने लगा जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे के कारण सभी भागने में सफल रहे. जब गाड़ी की तलासी लिया गया तो कई कम्पनियों के विभिन्न कार्टूनों में पैक लगभग 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. साथ ट्रक संख्या यूपी63एटी-0024 एवं पिकअप संख्या-बीआर31जीए-1374 को भी मौके से जप्त किया गया है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुय बताया कि कारोबारी की पहचान हो चुकी है. जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/bihar-newsमहुआ-निबंधन-कार्यालय-के/08/2024/29/23/28/03/satyamgramnewsnetwork/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR