
भाकपा माले के नेता औद्योगिक क्षेत्र के लक्ष्मण दास मठ के निकट डबल पवार ट्रांसफार्मर लगाने की गई मांग को ले ट्रासफार्मर के सामने प्रदर्शन करते हुए |
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, हाजीपुर : औद्योगिक क्षेत्र के लक्ष्मण दास मठ के निकट डबल ट्रांसफार्मर लगाने की गई मांग के समर्थन में भाकपा माले कार्यकर्ता व माले नेता मजिंदर शाह, किसान महासभा के नेता गोपाल पासवान, लाल बाबू राय, मनोज चौरसिया, विक्रम पासवान, अमन कुमार मिश्रा, सुनील कुमार साहू, जितेंद्र कुमार, डॉ मोहन कुमार सिंह, यदुवंश यादव, डॉक्टर सोनू चंदू आदि के नेतृत्व में आज सुबह प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
नेताओं ने बताया कि लक्ष्मण दास मठ के निकट उपभोक्ताओं की जितनी संख्या है, उसके आधे क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। जिसके कारण उमश और गर्मी के इस मौसम में उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं। यहां के सभी उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान करते हैं। फिर भी बिजली विभाग उपभोक्ताओं की संख्या के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं लग रही है। नेताओं ने कहा कि यदि जल्दी उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए लक्ष्मण दास मठ के निकट डबल ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो उपभोक्ता बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।