भाजपा युवा मोर्चा वैशाली (दक्षिणी) को मिला नया जिलाध्यक्ष, राजीव ब्रह्मर्षि ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

 

            टेक्स्ट /इमेज़ सोर्स : राजीव ब्रह्मर्षि फेसबुक पेज।

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर, वैशाली : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा वैशाली दक्षिणी जिले के नए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजीव ब्रह्मर्षि को सौंपी गई है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए भावुक और राष्ट्रनिष्ठ प्रतिक्रिया दी।

राजीव ब्रह्मर्षि ने प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश प्रभारी श्री बिनोद तावरे, संगठन महामंत्री श्री भिखु भाई दलसानिया, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, वैशाली दक्षिणी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा तथा हाजीपुर विधायक श्री अवधेश सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि –

एक साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व देकर मुझे अनुग्रहित किया गया है। यह मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति मेरी निष्ठा का प्रतीक है।”

उन्होंने अपने संगठन ‘हिंदू पुत्र संगठन’ और साथियों का भी विशेष आभार जताया, जिन्होंने उनके विचारों को पहचान दी और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा –

“मेरे जीवन में दो मां हैं – एक जिसने मुझे जन्म दिया और दूसरी ‘हिंदू पुत्र संगठन’ जिसने मुझे पहचान दी। उस पहचान को जीवित रखना मेरा धर्म है।

राजीव ब्रह्मर्षि ने यह भी कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत माता की सजीव प्रतिमा है, जो गाय, गंगा, गीता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे “राष्ट्र प्रथम” की भावना से ओत-प्रोत होकर वैशाली जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के बीच भाजपा के मूल विचारों को मजबूती से स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा –

मैं इस जिम्मेदारी को सिर माथे पर लेता हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के नवयुग में गिलहरी की तरह अपनी भूमिका निभाऊंगा।”

इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। समर्थकों ने इसे संगठन की मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

 “भाजपा नहीं, भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है।”
               — राजीव ब्रह्मर्षि, जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा), वैशाली दक्षिणी

#भाजपायुवामोर्चा#राजीवब्रह्मर्षि#वैशाली_दक्षिणी#भारतीयजनतापार्टी#राष्ट्र_प्रथम#धर्म_सर्वोपरी#सनातन_संस्कृति#मोदीकेसिपाही#युवा_नेतृत्व#BJP4India#Hindutva#VaishaliBJYM#BJP_Yuva_Morcha

ये भी पढ़े…

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

https://satyamgramnews.in/भारत-के-उपराष्ट्रपति-जगद/07/2025/21/22/25/17/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief