वैशाली : भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक में संगठन का नए सिरे से किया गया गठन |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन भलुई पंचायत स्थित डुमरी शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राम एकबाल सिंह ने कहा कि आजादी के 76 वर्षों के बाद भी देश का किसान अपने आप को ठगा हुआ, शोषित प्रीत ,उपेक्षित अनुभव कर रहे हैं. किसानों के होनहार लड़के कृषि कार्य से विमुख होकर रोजगार के लिए दूसरे दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं|

समय रहते सरकार इन सब बातों पर  ध्यान नहीं देगी तो आने वाले समय में कृषि संकट से उबरना मुश्किल हो जाएगा. हद तो यह है कि 65 वर्ष आयु पूरा करने वाले किसान को ₹400 प्रति माह वृद्धा पेंशन दिया जा रहा है यह कहां तक न्याय संगत है. इस सभी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारतीय किसान संघ अपनी समस्त शक्ति के साथ अनेक वर्षों से प्रयासरत है.वही  कार्यक्रम में किसान संघ के जिला स्तरीय संगठन का नए सिरे से गठन किया गया|

जिसमें राम कृत सिंन्हा जिला अध्यक्ष ,सुरेश राम उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश कुमार जिला मंत्री, मुन्ना सिंह जिला सह मंत्री, राधा मोहन सिंह कोषाध्यक्ष ,मनोरमा देवी महिला संयोजक, रंजीत प्रसाद सिंह, दिलीप सिंह, डॉक्टर रंजीत सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए. वहीं राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पंडित, उपाध्यक्ष शंकर झा, मंत्री नवल प्रसाद सिंह बनाए गए. हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार झा, मंत्री मुन्ना सिंह, सहदेई प्रखंड में अध्यक्ष भरत कुमार राय, उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह बनाए गए. बाकी प्रखंडों में अगले बैठक में  कमेटी का गठन किया जाएगा. यह सभी सदस्य तीन साल तक के लिए कार्य करगे. मौके पर जिले के सभी प्रखंडों से अनेक किसान उपस्थित हुए|

ये भी पढ़े …

पटना : स्मार्ट मीटर के खिलाप राजद का १ अक्तूबर को एक दिवसीय पुरे प्रदेश मे प्रखंड स्तरीय विशाल धरना का होगा आयोजन |

पटना : स्मार्ट मीटर के खिलाप राजद का १ अक्तूबर को एक दिवसीय पुरे प्रदेश मे प्रखंड स्तरीय विशाल धरना का होगा आयोजन |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली