भेरौखड़ा में उर्स मेला, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,भेरौखड़ा,पातेपुर (वैशाली)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को भेरौखड़ा में इस्लाम धर्म के प्रख्यात पीर साहब उर्फ जंगली अली शाह का उर्स मेला धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न टोला-मोहल्लों से होते हुए बाबा पीर साहब के मजार पर पहुंचा।

भेरौखड़ा वार्ड नंबर-06 स्थित बाबा पीर साहब के मजार पर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ दर्जनों हिन्दू समाज के लोगों ने भी चादरपोशी की। स्थानीय लोगों का मानना है कि जंगली पीर साहब का दरबार हिंदू-मुस्लिम एकता और प्रेम का प्रतीक है, जहां दोनों समुदायों के लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि अमोद कुमार उर्फ भोला (उप मुखिया भेरौखड़ा), मुखिया पति भोला प्रसाद यादव, किशोरी भगत (पैक्स अध्यक्ष), मो. जमील अंसारी, मो. शकील साहब, नूर मोहम्मद मून्ना सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

#उर्स_मेला #भाईचारा #वैशाली #भेरौखड़ा

यें भी पढ़े…

वैशाली में वीआईपी की वोट अधिकार यात्रा समीक्षा बैठक संपन्न।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-वीआईपी-की-वोट-अ/09/2025/08/11/25/25/satyamgramnewsnetwork/

 

LAXMI KUMARI
Author: LAXMI KUMARI

संवाददाता : पातेपुर,वैशाली