Makar Sankranti : मंगलवार को मनाए जाएंगे मकर संक्रांति पर्व|

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। मंगलवार को होने वाले मकर संक्रांति को लेकर लोग जमकर खरीदारी की।इस वर्ष  14 जनवरी को मनाया जा रहा है ।विगत तीन वर्षों से इस त्योहार को कुछ वर्ग 14 जनवरी को तो वहीं कुछ वर्ग 15 जनवरी को मनाते थे। आचार्य देवानंद तिवारी ने बताया कि इस वर्ष तिथि को लेकर कोई संशय नहीं है।

मकर संक्रांति का त्योहार पूरे भारतवर्ष में 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। वहीं दिन में धूप खिलने से लोग अपने अपने घरों से बाजार में निकले एवं तिल गुड़ तिलकुट दही भूररा कदिमा सब्जी आदि की जमकर खरीदारी की।वही बच्चों ने पतंग की खरीदारी की। बाजार में इस बार शब्जी की कीमत सामान्य रही। तिलकुट की कीमत में कुछ इजाफा देखने को मिला।वही दही के लिए लोगों ने भैंस के दूध की खरीदारी की। वहीं अधिकांश लोगों ने बाजार से तैयार दही की खरीदारी की। मंगलवार को लोग स्नान कर लोकप्रिय भोजन दही चूड़ा तिलकुट का आनंद लेंगे।

ये भी पढ़े …

पटेढ़ी बेलसर : पिकअप वैन पर लोड लगभग 105 कार्टन टेट्रा पैक फ्रूटी विदेशी शराब हुआ बरामद |

पटेढ़ी बेलसर : पिकअप वैन पर लोड लगभग 105 कार्टन टेट्रा पैक फ्रूटी विदेशी शराब हुआ बरामद |

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली