
मंसूरपुर हलैया गांव में दरवाजे से अज्ञात चोरों ने बाइक कर ली चोरी|
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता ,चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के मंसूरपुर हलैया गांव में दरवाजे से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली. शनिवार को जब अहले सुबह अपने दरवाजे से बाइक गायब होने की सूचना पर परिवार के सदस्यों को हड़कम मच गई. वहीं गांव के लोगों में चोरी की घटनाएं से दहशत का माहौल कायम हो गया|
मामले की जानकारी देते हुए बाइक मालिक मंसूरपुर हलैया गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात दस बजे अपनी बाइक दरवाजे पर लगा कर घर मे सोने चल गया. शनिवार को सुबर चार बजे देखा तो दरवाजे से बाइक गायब है. जिसकी लिखित शिकायत कटहरा थाना पुलिस को दिया है. वहीं कटहरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं|
ये भी पढ़े ….
रामपुर डुमरी गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट |
Author: RAWIRANJAN PD. SINGH
Views: 167