मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजापाकर में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, वैशाली। संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा
राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआर महनार मेघा कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी बीएलओ सुपरवाइजर, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में एसआईआर 2025 से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि राजापाकर प्रखंड में 90% मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 10% में वे मतदाता शामिल हैं जो या तो मृत घोषित हो चुके हैं, स्थानांतरित हो चुके हैं अथवा डुप्लीकेट प्रविष्टि के अंतर्गत आते हैं। इनकी सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं का गणना प्रारूप (Performa) अपलोड नहीं हुआ है, उनकी सूचना तत्काल बीएलओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी जाए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे दस्तावेजों के संग्रहण में बीएलओ को सहयोग करें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 2003 के पूर्व के मतदाता सूची में दर्ज नाम को छोड़कर, 2007 के पारिवारिक सूची, बीपीएल सूची, और विकास रजिस्टर को प्रमाण के रूप में मानते हुए दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में प्रमुख रूप से लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार, तथा सभी बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
👉 यह कवायद निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
#SatyamGramNews #Rajapakar #Vaishali #VoterList2025 #BLO #DCLR #MeetingUpdate #SVEEP #ElectionCommission #NewsReport
ये भी पढ़े..
*lभूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निपटारा, कुछ..
https://satyamgramnews.in/भूमि-विवाद-निवारण-शिविर-म-2/07/2025/19/23/20/02/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief