मतदान को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी आज डाले जाएंगे वोट।


राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व में आज 117650 मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग करेंगे।इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है।मतदान केंद्र भी सज धज कर तैयार है।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को धूप से बचने के लिए टेंट पीने के लिए शुद्ध पेयजल शौचालय बिजली एवं वृद्ध एवं विकलांग मतदाताओं के लिए रैम की व्यवस्था की गई है। गौरतलब हो की राजा पाकर विधानसभा क्षेत्र में कुल 286 मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि राजापाकर प्रखंड में 121 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।राजापाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय राजापाकर मतदान केंद्रसंख्या 55 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है जो सज धज कर तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के 121 मतदान केदो में अति संवेदन बूथ की संख्या चार तथा शेष सभी मतदान केदो को संवेदनशील बनाया गया है।आज प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आज चौदह प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा।मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।