
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर, वैशाली |राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2025 को सफल बनाने हेतु हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
🔹 बैठक की अध्यक्षता – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय आनंद तिवारी ने की।
🔹 बैठक में सुपरवाइजरी कमेटी अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह, जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष चंडीलाल दास, उपाध्यक्ष मुकेश रंजन, सचिव राज कुमार सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अनिल कुमार सिन्हा, लोक अभियोजक श्याम बाबू राय सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे।
📅 अभियान अवधि:
👉 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान।
🎯 उद्देश्य:
अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से त्वरित, सुलभ और सहज निपटारा।
📝 मध्यस्थता के लिए उपयुक्त वाद:
वैवाहिक विवाद
सड़क दुर्घटना मुआवजा
घरेलू हिंसा
चेक बाउंस
सेवा संबंधी विवाद
आपराधिक संज्ञेय वाद
उपभोक्ता मामले
ऋण वसूली
संपत्ति विभाजन
भूमि अधिग्रहण आदि।
🔸 अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया कि वे उपरोक्त मामलों को मध्यस्थता के लिए प्रेरित करें ताकि आमजन को कम खर्च में, समयबद्ध न्याय मिल सके।
📱 इस अवसर पर ई-फाइलिंग प्रणाली की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
👥 उपस्थित गणमान्य अधिवक्तागण:चांदी लाल दास, लक्ष्मण कुमार राय, दीपक पासवान, दिग्विजय कुमार, साकेत कुमार, अंजू बाला सिंहा, नवीन झा, विजय कुमार, शोएब कुमार, रत्नेश तिवारी, रवि शंकर सिंह, लक्ष्मी नारायण हिमांशु, शिवनाथ पंडित, मनदीप सिंह आदि।
#VaishaliCourt #MediationCampaign #NALSA #LegalAwareness #AffordableJustice #HajipurCourt
ये भी पढ़े….
भाजपा युवा मोर्चा वैशाली (दक्षिणी) को मिला नया जिलाध्यक्ष, राजीव ब्रह्मर्षि ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार।
https://satyamgramnews.in/भाजपा-युवा-मोर्चा-वैशाली/07/2025/22/04/41/55/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief