Disaster Relief Private Fund

मध्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहायता राशि पीड़ित परिजन क़ो प्रदान करते हुए |
VAISHALI राजापाकर : विगत 22 अप्रैल को गैस सिलेंडर के फटने से राजा पाकर बाजार निवासी मनोज साह का 15 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार जो नवम वर्ग का छात्र था उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी 30 वर्षीया चंदा देवी एवं 8 वर्षीय उसका छोटा पुत्र हिमांशु कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों जीवन मौत के बीच झूल रहे हैं।दोनों पीएमसीएच में इलाजरत हैं। इन दोनों के बेहतर इलाज के लिए राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं रसोइयों ने उसे 26 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मनोज को यह रुपए देते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि हम संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से भी मदद दिलवाएंगे।
वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसरा के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मदद की है। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में शंभू प्रसाद सिंह अजय कुमार धर्मेंद्र कुमार राजेश कुमार हरिनंदन कुमार देवानंद दास ऋषिदेव प्रसाद शत्रुघन राय दिलीप साह अरशद आलम शिक्षिकाओं में कोमल वर्मा प्रेमशिला कुमारी किरण कुमारी गीता कुमारी रीता कुमारी शीला संगीता मीना बिंदु एवं रसोइयों में रामरतन साह संगीता सुमित्रा ललिता आदि शामिल हैं।