मल्लिकार्जुन खड़गे बोले — नीतीश–मोदी सिर्फ कुर्सी देखते हैं, भाजपा महिला विरोधी पार्टी है

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर प्रखंड के उच्च विद्यालय बैकुंठपुर के खेल मैदान में सोमवार को महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी के पक्ष में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सभा में महागठबंधन के सभी घटक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पवन दास ने की जबकि संचालन जिलाध्यक्ष महेश राय ने किया।

खड़गे ने कहा कि यह चुनाव बेहदमहत्वपूर्ण है। उन्होंने अफसोस जताया कि राजापाकर विधानसभा से महागठबंधन के दो प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने कहा,

“देश को आगे बढ़ाना है तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी को पंजा छाप पर वोट दें। कांग्रेस कम सीट जीतेगी तो गठबंधन को घाटा होगा और भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने भाजपा और जदयू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश–मोदी सिर्फ कुर्सी देखते हैं। भाजपा महिला विरोधी है और कमजोर तबके को दबाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कभी अमेरिका, कभी रूस, तो कभी चीन घूमते रहते हैं — “कोई प्रधानमंत्री इतना घूमता है क्या?”

खड़गे ने कहा कि नीतीश सरकार 20 साल में “जंगलराज” खत्म करने की बात करती रही, पर बिहार की गरीबी, बेरोजगारी और पलायन खत्म नहीं कर सकी।

 “जो व्यक्ति गुजरात नहीं सुधार सका, वह 20 साल में बिहार क्या सुधारेंगे,” — खड़गे ने कहा।

उन्होंने आरएसएस पर गांधीजी की हत्या का आरोप दोहराया और जनता से अपील की कि प्रतिमा कुमारी को जिताकर तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें।

सभा के अंत में खड़गे ने एक कविता भी सुनाई—

 “झूठ के मेले में सच अकेला पड़ गया,

हर सवाल पूछने वाला देशद्रोही बन गया।”

हालांकि अपने 30 मिनट के भाषण में खड़गे ने तेजस्वी यादव या राबड़ी देवी का नाम नहीं लिया, जिससे राजद कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी गई। राजद नेता चतुर्भुज सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि “जब गठबंधन की सरकार है तो हमारे नेता का नाम क्यों नहीं लिया गया?”

सभा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में महागठबंधन की लहर चल रही है। वहीं प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में उन्होंने क्षेत्र में कई पुल–पुलिया और सड़क निर्माण कराया है। उन्होंने जनता से कहा कि “यदि किसी को हमसे कोई गिला–शिकवा है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूँ।”

इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा विधायक चिरंजीवी प्रसाद यादव, विधानसभा प्रभारी गुरदीप राणा सहित कई महागठबंधन नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#राजापाकर #चुनाव2025 #मल्लिकार्जुनखड़गे #प्रतिमाकुमारी #कांग्रेस #महागठबंधन #राजद #तेजस्वीयादव #भाजपा #नीतीशकुमार #बिहारचुनाव #राजापाकरसमाचार #जनसभा #चुनावप्रचार

ये भी पढ़े…

महागठबंधन उम्मीदवार मोहित पासवान के समर्थन में डी. राजा ने..

https://satyamgramnews.in/महागठबंधन-उम्मीदवार-मोहि/11/2025/03/21/55/24/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief