
महनार (वैशाली)।सत्यम ग्राम न्यूज़। वैशाली जिले के महनार नगर परिषद वार्ड संख्या-6 स्थित उच्च विद्यालय बालक महनार को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मॉडल (आदर्श) स्कूल का दर्जा मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब इस विद्यालय में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी आधारित शिक्षण, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय तथा खेलकूद की बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।
राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा राज्य के 551 चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की पहल के तहत इस विद्यालय को भी शामिल किया गया। इन विद्यालयों का नामकरण ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के रूप में किया गया है।
रविवार को विद्यालय परिसर में आयोजित स्थानीय उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार ने मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की इस योजना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा और उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि मॉडल स्कूल केवल एक भवन नहीं, बल्कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र होगा। इससे विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की क्षमता विकसित होगी।
वहीं, नगर परिषद महनार के सभापति रमेश कुमार ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार राय, वार्ड पार्षद किशुन शर्मा, बिरजू सिंह, अशोक कुमार राय, पूर्व सभापति विनोद भगत, रामप्रसाद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#महनार #वैशाली #मॉडलस्कूल #आदर्शविद्यालय #सरस्वतीविद्यानिकेतन #बिहारशिक्षा #स्मार्टक्लास #ICT #SDOअंकितकुमार #BDOMukeshKumar #शिक्षासमाचार #SatyamGramNews
ये भी पढ़े…
• वैशाली में बड़ी कार्रवाई: अवैध नियोजन के आरोप में विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी तत्काल प्रभाव से निलंबित।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-बड़ी-कार्रवाई/07/2026/18/22/57/27/satyamgramnewsnetwork/
• वैशाली में अवैध नियुक्ति के मामले में विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू_
https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?type=Share&nid=702773
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief