
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत स्थित भलुई हाट परिसर में रविवार को महागठबंधन के उम्मीदवार मोहित पासवान के समर्थन में भाकपा (CPI) द्वारा एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा सहित कई भाकपा एवं महागठबंधन दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए डी. राजा ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल बिहार का नहीं, बल्कि पूरे देश का महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार को हटाना है और महागठबंधन की सरकार बनाना है।” राजा ने नारा दिया — “बदलो सरकार, बदलो बिहार।”
डी. राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बार-बार आकर वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। “दो करोड़ नौकरी देने का वादा जुमला साबित हुआ,” उन्होंने कहा।
महासचिव ने आगे कहा कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में मतभेद फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए महागठबंधन उम्मीदवारों को वोट दें।
सभा में राज्यसभा सदस्य व सीपीआई के युवा नेता पी. संतोष ने भी जनता से मोहित पासवान को विधानसभा भेजने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न शशांक ने की जबकि संचालन जिला सचिव अशोक ठाकुर ने किया।
सभा को संबोधित करने वालों में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजे लाल राय, युवा समाजसेवी अनिल कुमार, रामनरेश पांडे, गिरीश शर्मा, मुकेश पटेल, अनिल सहनी, बिंदेश्वर राय, अमित गिरी सहित अनेक महागठबंधन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा के अंत में सभी नेताओं ने मोहित पासवान को हसुआ और गेहूं की बाली छाप पर वोट देकर विधानसभा भेजने की अपील की।
#राजापाकर #महागठबंधन #CPI #डीराजा #मोहितपासवान #तेजस्वीयादव #बिहारचुनाव #राजनीति #भलुईहाटसभा #आकाशचंद्रवर्मा
ये भी पढ़े…
भलुई कॉलेज डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, मतदान की तैयारी पूरी।
https://satyamgramnews.in/भलुई-कॉलेज-डिस्पैच-सेंटर/11/2025/02/19/50/18/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief