
वैशाली ब्यूरो, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
वैशाली /महुआ : प्रखंड क्षेत्र के रूसूलपुर मुबारक उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्मृति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा मे ४८० अंक ला स्कुल के साथ प्रखंड व जिले का मान बढ़ाई हैँ हलाकि स्मृति कुमारी वैशाली जिले के दूसरे टॉपर की सूची में हैँ प्रखंड मे प्रथम स्थान मिला है जिले मे दूसरे एवम प्रथम साजिया प्रवीण हैँ। जो ४८६ अंक लाई हैँ. स्मृति कुमारी जिस तरह से पत्रकार के सवाल पर बेवकी से जबाब दे रही थी जबाब सुन दंग रह जाते। स्मृति कुमारी एक गरीब मजदूर किसान गुड्डू राय जो रूसूलपुर मुबारक ग्राम के वार्ड १४ निवासी हैँ गुड्डू राय के एक मात्र संतान स्मृति कुमारी हैँ गुड्डू राय की माली हालत ठीक नहीं हैँ फिर भी मजदूरी कर अपनी पुत्री को पढ़ाये स्थानीय कोचिंग संचालक ने स्मृति को निशुल्क शिक्षा प्रदान किये जो कविले तरीफ हैँ। हाई स्कुल की स्थापना २०२० मे हुआ था पहले प्राथमिक विद्यालय था इस स्कुल से दो छात्रा स्मृति कुमारी और साक्षी रानी ने उच्च अंक ला स्कुल की मान बढ़ाई है शनिवार को स्कुल परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमे अच्छे अंक से उत्तरीन छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी स्कुल के प्राचार्य श्री शंभू प्रसाद सिंह ने दी।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief