महुआ : प्रातः कालीन गश्ती दल को देखते ही वृद्ध व्यक्ति लगा भागने उसी क्रम मे गिरकर हुई मौत। परिजन का आरोप पुलिस ने मृतक के साथ किया मारपीट।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,महुआ /चेहरा कलां : अनुमंडल क्षेत्र के जलालपुर गंगटी मे आज शनिवार को महुआ थाना प्रातः गश्ती में स०अ०नि० भुनेश्वर राम एवं गश्ती दल के सिपाही को मद्यनिषेध टॉल फ्री नं.-15545 (ETN NO- 272326) से सूचना मिलने पर गश्ती दल ग्राम जलालपुर गंगटी में पहुँची, तभी जाँच के लिए आए पुलिस वाहन को देखकर एक वृद्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस एवं व्यक्ति की दुरी 250 मी. के करीब थी। उक्त व्यक्ति भागने के क्रम में गिर गए और वही पर उनकी मृत्यु हो गई। मृतक का नाम राजेन्द्र पासवान, उम्र लगभग 50 वर्ष, पे०-स्व० महावीर पासवान, सा. करहटिया बुजुर्ग, थाना-कटहरा, जिला-वैशाली है।

                       क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन 

इसी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के साथ मारपीट किया गया एवं सरकारी वाहन पर पत्थरबाजी कर शीशा फोड़ दिया गया है। मारपीट के क्रम में गश्ती दल के एक सिपाही को हल्की चोट आई है, जिनका ईलाज अनुमंडल अस्पताल महुआ में चल रहा है। पुलिस बल के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त आशय जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

आक्रोशित लोगों को समझाते बुझाते  हुए सौरभ सुमन अ.पु .पदा.महुआ,वैशाली।

मृतक के परिजन का क्या कहना है। क्यों लगा रहे है पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप।

 मृतक के परिजन का कहना है कि महुआ थाना की पुलिस जो प्रातः कालीन गस्ती में निकला हुआ था उसी क्रम मे जलालपुर गैंगटी मे करहटिया बुजुर्ग ग्राम निवासी राजेंद्र पासवान घर के सामान खरीदने जा रहे थे उसी क्रम मे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा और उसके बाद मारपीट किया जिससे उसकी मौत हो गया है सैंकड़ो की सांख्य मे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गस्ती दल में तैनात पुलिसकर्मी एवं पुलिस वाहन को आक्रोशित लोगो ने मारपीट कर सरकारी वाहन को क्षति ग्रस्त कर दिया गया है स्थानीय पुलिस समाचार संकलन तक घटना स्थल पर महजूद था।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण का भीड़।
              घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण का भीड़

ये भी पढ़े…

चेहराकलां : 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिस ने किया बरामद।

https://satyamgramnews.in/कटहरा-16-वर्षीय-युवक-का-शव-सं/10/2024/18/18/33/50/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief