सत्यम ग्राम न्यूज़ , महुआ ( वैशाली ) : जिले के महुआ शहर में अनाया हॉस्पिटल का आज से शुभारम्भ हो गया है, महुआ विधानसभा के वर्तमान विधायक डा . मुकेश रौशन ने फीता काटकर अनाया हस्पिटल नामक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया | उद्घन कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए मुख्य अतिथि विधायक डा. मुकेश रौशन को उपस्थित सैंकड़ो लोगो ने फुलमाला पहना कर स्वागत किया उसके बाद अस्पताल के संचालक सह डाक्टर अनिल कुमार ने विधायक डा. मुकेश रौशन बुके दे स्वागत व अभिन्दन किया |
उद्घाटन के दौरान विधायक डा. मुकेश रौशन ने कहा की आधुनिक सुविधा से लैस ये अस्पताल विमार लोगो को स्वास्थ्य होने के लिए कारगर साबित होगा | अस्पताल के संचालक सह डॉक्टर अनिल कुमार ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी लोगो का अभिवादन करते हुए स्वागत किये उन्होंने अस्पताल में सुविधा के बारे में जिक्र करते हुए आगामी दीपावली और आस्था का महापर्व छठ की हार्दिक बधाई देते हुए छठी मैया से सभी लोगो को स्वस्थ रहने की मंगलकामनाएं की है |
इस कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड के ग्रामीण चिकत्सक की उपस्थिति देखने को मिला उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण डा. रामू राय , विजय सहनी, भारत सहनी समेत दर्जन से अधिक ग्रामीण चिकत्सक ने अस्पताल संचालक से मिल महुआ में अस्पताल खोलने के लिए बधाई दिए |
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief