महुआ में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका के पति की पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत, चालक फरार।

सत्यम ग्राम न्यूज़।संवाददाता।3 अगस्त 2026: महुआ/ वैशाल जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत करौना–कटहरा मार्ग पर सोमवार को दोपहर बाद हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंगराही पंचायत निवासी विकास कुमार साह (34 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास कुमार साह बाइक से चेहराकलां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृतक विकास कुमार साह अपने पीछे पत्नी रागिनी कुमारी, 7 वर्षीय पुत्र (बासु राज  तथा 5 वर्षीय पुत्री वंशिका ){क.} को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी रागिनी कुमारी पिछले लगभग पांच वर्षों से पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बखरी दोआ में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

इस हृदयविदारक घटना से परिवार, विद्यालय परिवार तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से करौना–कटहरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित जांच अभियान तथा सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सत्यम ग्राम न्यूज़ दिवंगत विकास कुमार साह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

#सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #BreakingNews #Vaishali #Mahua #RoadAccident #BiharNews #Chehrakalan #RoadSafety #SatyamGramNews

यह भी पढ़े

वैशाली: पिकअप की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत।

https://www.facebook.com/share/p/17tdAbcC8W/

महुआ के करौना-कटहरा मार्ग पर पिकअप वैन की टक्कर से 34 वर्षीय विकास कुमार साह की मौत। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

वैशाली: कटहरा में महिला से दुर्व्यवहार के आरोपों पर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस कर रही जांच।

FECEBOOK

https://www.facebook.com/share/p/1E5nVmN8bE/

*Shuru app*

*वैशाली में महिला दुर्व्यवहार मामला: दो पक्षों में विवाद, पुलिस जांच जारी*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/VxhS7F

*AIMA MIDIA*

https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?type=Share&nid=718423


 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief